ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking-- कपूरथला में युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या .....

- बदमाशों ने किडनेप कर बेरहमी से की पिटाई, दयालपुर के नजदीक फेंका 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के गांव औजला रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गैस एजेंसी के बाहर बैठे युवक को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने किडनैप कर लिया और बाद में उसकी बेरहमी से पिटाई कर गांव दयालपुर के नजदीक फेंक दिया। जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव वरियाह दोना के रूप में हुई है। 

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आसपास लगे CCTV केमरो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीँ मृतक के शव को भी कब्जे में ले लिया है। इसकी पुष्टि सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले ठेकेदार के साथ काम करने वाले दीपक को सुबह करीब 9:30 बजे औजला रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर से कुछ कार सवार अज्ञात बदमाश अगवा कर ले गए। सूत्रों की माने तो बदमाशों के पास पिस्टल भी थी, जिसके चलते मौके पर मौजूद लोग डर के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके।

एसएचओ अमनदीप नाहर के मुताबिक आरोपी बदमाश उक्त युवक को अपने साथ ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर गंभीर घायल अवस्था में दयालपुर के नजदीक फेंक दिया गया। राहगीरों की मदद से घायल दीपक को करतारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गैस एजेंसी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। 

No comments