कपूरथला पुलिस ने मजदुर की हत्या मामला सुलझाया....
- 30 रूपये के लेनदेन लिए नहीं बल्कि निजी रंजिश में फूफा-भतीजे ने की हत्या
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा नडाला की दाना मंडी में 22 वर्षीय सूरज कुमार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यह कत्ल 30 रुपये के लेन-देन को लेकर नहीं, बल्कि निजी रंजिश के चलते किया गया था। यह दावा एसएसपी गौरव तूरा ने एक प्रेस वार्ता दौरान किया है।
जिला पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या मामले को महज 12 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने दावा किया है। वहीँ थाना सुभानपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड भी हासिल कर लिया है।
एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार 26 अप्रैल को रामचंद्र मंडल निवासी हरिपुर (जिला पूर्णिया, बिहार), जो फिलहाल नडाला में रह रहा था, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके बेटे सूरज कुमार का दाना मंडी में कुछ मजदूरों के साथ 30 रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसने नितिश कुमार, रविंदर और मुकेश यादव पर शक जताया था।
मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पुलिस ने एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल, डीएसपी गगनदीप सिंह, डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ हरजिंदर सिंह की अगुवाई में टीमें गठित कीं। जांच के दौरान सामने आया कि झगड़ा तो हुआ था, लेकिन हत्या के पीछे असली वजह कुछ और थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 26-27 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे प्रदीप कुमार और भूषण कुमार (फूफा-भतीजा), जो मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल नडाला में रह रहे थे, ने प्लास्टिक स्ट्रिप से गला घोंटकर सूरज की हत्या की।
बताया गया कि सूरज अपने पिता के बजाय प्रदीप के साथ रह रहा था। इसी दौरान भूषण को सूरज पर किसी बात को लेकर शक हो गया, जिसके चलते निजी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 30 रुपये के लेन-देन की कोई पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी ने बताया कि मृतक का पिता रामचंद्र मंडल पिछले करीब 35 वर्षों से सीजनल काम के लिए नडाला आता रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।



.jpg)




















No comments