ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में रात के अँधेरे में जमींदोज हुई बिल्डिंग, घटना CCTV में कैद, FIR दर्ज ....

अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग को गिराया, कुछ लोग धार्मिक वेश में थे  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव मियाणी बाकरपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां न तो कोई भूकंप आया और न ही सरकारी बुलडोजर चला, फिर भी एक खड़ी बिल्डिंग को कुछ ही घंटों में पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। यह घटना नजदीक लगे CCTV में भी कैद हो गई है।  

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिंदर सिंह की शिकायत पर 5 आरोपिओ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार संबंधित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मालिकाना हक का मामला अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही कथित तौर पर यह कार्रवाई कर दी गई।  

घटना के समय मौके पर तैनात चौकीदार ने पीड़ित परिवार को फोन कर बताया कि कुछ लोग धार्मिक वेश में उनकी बिल्डिंग को गिरा रहे हैं। सूचना मिलने के बावजूद परिवार डर के कारण मौके पर नहीं पहुंचा और दूर से ही पूरी घटना देखता रहा।

सुबह जब यह खबर इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बिल्डिंग की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया। मंजर किसी भूकंप जैसी तबाही से कम नहीं लग रहा था। लेकिन घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग ट्रैक्टर की मदद से बिल्डिंग को गिरा रहे हैं। 

वही ढिलवां थाना की पुलिस ने पीड़ित महिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें इंद्रजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, कश्मीरा सिंह और अमरिंदर सिंह नामजद है।  

No comments