कपूरथला में 30 रुपये को लेकर हुए झगड़े में मजदूर की हत्या ...
- घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच में जुटी थाना सुभानपुर पुलिस
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा नडाला में देर रात एक मजदूर की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सुभानपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है इसकी पुष्टि करते हुए एसपीडी हरिंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम मंडी में 30 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद देर रात उसकी हत्या कर दी गई है।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र रामचंद्र मंडल के तौर पर हुई है।
मृतक के पिता राम चंद्र मंडल ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे सूरज का अपने दोस्तों के साथ बाजार में 30 रुपये को लेकर झगड़ा हो गया था और उसने उसे उनसे बचाया और क्वार्टर में छोड़ दिया था। सोमवार की सुबह वह उसे लेने के लिए दोबारा क्वार्टर पर गया तो देखा कि उसका शव गेट के पास पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह और नडाला पोस्ट इंचार्ज बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर थाना सुभानपुर में कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता के बयान अनुसार जिन लोगों के साथ सूरज का झगड़ा हुआ था, उनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।



.jpg)




















No comments