कपूरथला में ब्यास दरिया किनारे मिली नाबालिग बच्ची ....
- घबराई हालत में थी बच्ची, अस्पताल भर्ती, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में ब्यास दरिया के किनारे एक नाबालिग बच्ची के मिलने की खबर है। प्राथमिक जांच में बच्ची बेहद घबराई हुई है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीँ थाना ढिलवां थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में एसएचओ ढिलवां दलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची फिलहाल डरी हुई है और किसी भी प्रकार की जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस द्वारा बच्ची के परिवार की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम ब्यास दरिया के किनारे पुल के नीचे करीब 10-12 वर्ष की बच्ची मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू किया। और उससे पूछताछ की, लेकिन वह अपने या अपने परिवार बारे कुछ बताने में समर्थ नहीं है। उसकी स्तिथि को देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
एसएचओ ढिलवां दलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बच्ची के परिजनों की तलाश जारी है।



.jpg)



















No comments