ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब की राजनीति में भूचाल , AAP सांसद भाजपा में ...

 - राघव चड्ढा बोले-- "आई एम द राइट मैन इन रोंग पार्टी", 10 में से 7 सांसद भाजपा में जाने की घोषणा  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने से पहले पंजाब की ताजनीति में भूचाल की स्थिति बन गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज AAP को छोड़ कर भाजपा जॉइन करने का ऐलान किया है। आज शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चड्ढा ने कहा कि उनके साथ साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे। बता दे कि AAP सांसद अशोक मित्तल के घर 15 अप्रैल को ED ने छापेमारी की थी। 

उन्होंने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी उनके साथ हैं। दोनों AAP के राज्यसभा सांसद हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।  

राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई, यानी 7 हमारे साथ हैं। इनमें राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, राजेंदर गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने राजयसभा चैयरमेन को दस्तावेज सौंप दिए है।  

वहीँ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों ने आज हमारी पार्टी के सांसदों को तोड़ा है। ये वही वॉशिंग मशीन है, जो शरद पवार की पार्टी तोड़ने में इस्तेमाल की गई थी। पंजाबी जब प्यार करते हैं तो दिल से करते हैं, जब उनसे धोखा किया जाता है तो पंजाबी जो करते हैं उन्हें कई पीढ़ियां याद रखती हैं। 

No comments