ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक व्यक्ति से 9.30 लाख की ठगी ....

- फाइनेंस कंपनी की महिला पार्टनर पर FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

AI से तैयार फोटो

कपूरथला में एक फाइनेंस कंपनी दवारा एक व्यक्ति से 9 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की महिला पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी महिला की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी सिटी एन्क्लेव ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2022 में विक्रमजीत सिंह और उसकी पत्नी रजनी बाला उनके घर आए थे। उन्होंने खुद को “राजा फाइनेंस” कंपनी का संचालक बताते हुए निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने पहले 3 लाख रुपये दिए और बाद में अलग-अलग समय में कुल 9.30 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि संबंधित “राजा फाइनेंस” कंपनी रजिस्टर्ड नहीं थी। विक्रमजीत सिंह ने रकम के बदले 9.30 लाख रुपये का एक चेक दिया, जिसकी अदायगी तारीख 20 फरवरी 2025 थी। लेकिन इससे पहले ही 7 फरवरी 2025 को विक्रमजीत सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद जब पीड़ित ने कंपनी की पार्टनर रजनी बाला से अपनी रकम वापस मांगी, तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कम्पनी की पार्टनर रजनी बाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

No comments