ब्रेकिंग न्यूज़

निगम में इस बार भाजपा का बनेगा मेयर -- BJP नेता

- भाजपा की तरफ से निगम चुनाव में दावेदार 3 दिन में आवेदन मंडल प्रधानों को दें -- खोजेवाल  

- निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर,बैठकों का दौर शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में भाजपा ने निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही कमर कस ली है। और वार्ड स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। वहीँ निगम चुनाव को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है कि वह संभावित व प्रभावशाली उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करें। साथ ही भाजपा नेताओ ने दावा किया है कि इस बार निगण का मेयर भाजपा का ही बनेगा।  

जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक है वह जल्द से जल्द अपने आवेदन अपने मंडल प्रधानो को सौंप दें। 

बता दे कि  गत दिवस निगम चुनाव को लेकर भाजपा मंडल 2 के नेताओ की बैठक का आयोजन अध्क्ष्य लक्की सरपंच के नेतृत्व में किया गया। जिसमे पूर्व संसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशिल रिंकू, निगम चुनाव प्रभारी अनिल सच्चर व जिलाध्क्षय रणजीत खोजेवाल विशेष तोर पर उपस्थित हुए। 

इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी यह जिम्मेवारी सौंपी गई है कि वह भी अपनी तरफ से प्रभावशाली उमीदवारो के नाम शीर्ष नेताओ को दे सकते हैं। कपूरथला में भाजपा ने मंडल प्रधानों से भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मांग ली है। इसके बाद उस लिस्ट को भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने स्तर से फाइनल करेंगे व लिस्ट में अपनी तरफ से कुछ नाम जोड़ भी सकते हैं। 

रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि पार्टी की तरफ से निगम चुनाव की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। भाजपा इस चुनाव में पहले से अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मौजूदा समय में कपूरथला नगर निगम के 50 वार्ड हैं, इसलिए भाजपा इन 50 वार्डो पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।   

इस बैठक में पूर्व संसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशिल रिंकू,नगर निगम चुनाव प्रभारी अनिल सच्चर ने कार्यकर्ताओं से चुनाव से संबंधित फीडबैक ली। उन्होंने ने कहा की नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बलबूते पर सभी 50 वार्डों में चुनाव लड़ेगी।सुशिल रिंकू और अनिल सच्चर ने कहा कि इस बार निगम में भाजपा का मेयर बनेगा। जनता को पता है कि भाजपा ही पंजाब का विकास करवा सकती है। इसलिए आज दूसरी पार्टियों के सदस्य भी अपनी पार्टियों को अलविदा कहकर भाजपा परिवार का सदस्य बन रहे हैं। जिससे भाजपा परिवार में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।  

No comments