ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वार्ड 25 में सियासी घमासान-- कांग्रेस टिकट को लेकर विवाद ....

- राजिंदर राजू ने जताए बगावत के संकेत, आज़ाद के तौर पर आयंगे चुनाव मैदान में  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में संभावित निकाय चुनावों को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, वहीं कपूरथला के वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस के भीतर ही घमासान देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से टिकट के दावेदार सीनियर नेता राजिंदर राजू ने पार्टी नेतृत्व के बदले रुख पर नाराजगी जाहिर करते हुए आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

जानकारी के अनुसार राजिंदर राजू ने विधायक राणा गुरजीत सिंह के समक्ष वार्ड 25 से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उनके अलावा सुरिंदर शर्मा (काका) ने भी इसी वार्ड से अपनी दावेदारी पेश की थी। दोनों दावेदारों के बीच फैसला विधायक के दफ्तर में टॉस के जरिए किया गया, जिसमें राजिंदर राजू विजयी रहे। इसके बाद उन्हें आशीर्वाद मिलने पर उन्होंने वार्ड में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर थी।

हालांकि, दो दिन बाद ही परिस्थितियां बदल गईं और पार्टी का झुकाव सुरिंदर शर्मा (काका) की ओर दिखाई देने लगा। राजिंदर राजू का आरोप है कि उनके खिलाफ पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा बैकबाइटिंग की गई, जिसके चलते विधायक राणा गुरजीत सिंह ने वार्ड का दौरा कर दोनों पक्षों से मुलाकात की और इस बार सुरिंदर शर्मा को उम्मीदवार बनाने की बात कही।

इस फैसले से नाराज राजिंदर राजू के घर समर्थकों का जमावड़ा लग गया, जिन्होंने उन्हें आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए दबाव बनाया। राजू ने कहा कि वह पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही मानते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में वह अपने समर्थकों और वार्ड के लोगों की भावनाओं के साथ खड़े हैं।

उन्होंने साफ कहा कि यदि उनके समर्थक उन्हें आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का आग्रह करते हैं, तो वह उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। 

No comments