कपूरथला पुलिस ने विदेशी पिस्टल सहित युवक किया गिरफ्तार, FIR दर्ज ....
- विदेशी पिस्टल, मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद.
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सदर थाना में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव रजापुर से सिधवां दोना की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सिधवां दोना के स्टेडियम के नजदीक एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव सिधवा दोना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से ऑस्ट्रेलिया मेड ग्लॉक पिस्टल, मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस दवारा पूछने पर आरोपी पिस्टल संबंधी कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे माननीय अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। डीएसपी शीतल सिंह के अनुसार रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

%20(1).jpeg)

.jpg)




















No comments