कपूरथला CIA स्टाफ ने देसी पिस्टल सहित एक बदमाश किया काबू .....
- आर्म्स एक्ट के तहत थाना सुल्तानपुर में केस दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 32 बोर का देसी पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई जसवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में आपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव डडविंडी के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसकी पहचान धर्म सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी फौजी वाला मक्खू के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 बोर का एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



.jpg)



















No comments