ब्रेकिंग न्यूज़

मोहब्बत नगर गुरुद्वारा साहिब के नए प्रधान बने अवतार सिंह .....

- नवनियुक्त प्रधान को सिरुपाओं भेंट कर किया सम्मानित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के मोहब्बत नगर में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी ने एक विशेष बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अवतार सिंह को नया प्रधान चुना है। इसके बाद प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने अवतार सिंह को गुरु साहिब का सम्मान सिरुपाओं से सम्मानित किया और उनको बधाई दी।   

सभी सदस्यों ने जहां प्रधान अवतार सिंह पर पूरी निष्ठा से गुरु घर की सेवा करेंने की उमीद जताई है, वहीं नवनियुक्त प्रधान अवतार सिंह ने भी सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह गुरु घर की उन्नति तथा गुरु घर की मान मर्यादा का सम्मान करते हुए हर धार्मिक कॉल सामाजिक कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। और सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी सहमति से उचित कार्य करेंगे।   

इस मौके पर सरवन सिंह सेखो, करनैल सिंह, परमिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मास्टर जसवीर सिंह, मास्टर बलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, मुख्तियार सिंह जगमोहन सिंह, परविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, तविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सुरिंदर सिंह, दर्शन लाल और बलबीर चंद आदि मौजूद थे। 

No comments