ब्रेकिंग न्यूज़

मोगा में भाजपा की बदलाव रैली में शाह ने दिए स्पष्ट संकेत ...

- बोले,  2027 में BJP बनाएगी सरकार, 2 वर्ष में नशे को करेंगे खत्म  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

पंजाब के मोगा में आज भाजपा की बदलाव रैली में जहाँ देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में 2027 का चुनावी बिगुल बजा दिया है। वहीँ अकाली दल से गठबंधन के अभी कोई आसार नहीं होने के संकेत भी दिए हैं। अमित शाह ने वादा किया कि पंजाब में 2027 में BJP की सरकार बनी तो 2 साल में ही नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।  

मोगा में आयोजित विशाल बदलाव रैली में गृह मंत्री ने केसरी रंग की पगड़ी पहन पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह पगड़ी देश पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। शाह ने यह भी कहा कि पंजाब में कॉमेडी करने वाला सीएम नहीं बल्कि काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। शाह ने पंजाब CM भगवंत मान को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का ATM बताया। उन्होंने कहा कि अगर बंटवारे के वक्त भाजपा की सरकार होती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में होता। 

दूसरी तरफ गृहमंत्री शाह ने कहा कि जो मेरे सिर पर जो पगड़ी दिख रही है, वह पूरे भारत पर गुरु घर के कर्ज का प्रतीक है। अमर बलिदानी गुरु तेग बहादुर जी हिंद की चादर कहे गए। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। मैं कहना चाहता हूं कि अगर गुरु तेग बहादुर न होते तो देश में कोई हिंदू बचा न होता।  

वहीं अमित शाह के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी जवाब देते हुए कहा -- "मोस्ट वेलकम, हर पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है।" हम लोकसभा में भी अकेले लड़े थे। अकाली दल उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए पंजाब पहले है, हम यहां राज करने नहीं आते बल्कि पंजाब के लोगों के लिए हक की लड़ाई करने आते हैं। जो दिल्ली वाली पार्टियां हैं, वह यहां राज करने आती हैं। सुखबीर ने यह भी कहा कि इस बार पंजाब के लोग अकालियों को ही अकेले 100 सीटों पर जिताएंगे।  

No comments