ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस की नशा तस्करो पर बड़ी कार्रवाई ....

- 220 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के थाना सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहीम के तहत गश्त दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 220 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इसकी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि नशे की सप्लाई चेन के बारे में गहन पूछताछ की जा सके।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार काला संघियां चौकी के इंचार्ज एएसआई पाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में गांव माधोझंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेदोवाल गांव से करीब 100 मीटर पहले बाइक पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया।

पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने अपनी जेब से प्लास्टिक के दो लिफाफे निकालकर सड़क किनारे फेंक दिए। जब पुलिस ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो उनकी पहचान मलकीत सिंह उर्फ बग्गा पुत्र जीत सिंह निवासी कोट ईसेखां (मोगा) और जसपाल सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव डेलोवाल (मोगा) के रूप में हुई है।

इसके बाद आरोपिओ द्वारा फेंके गए प्लास्टिक लिफाफों की तलाशी ली गई, तो उनमे से 120 ग्राम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एएसआई पाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे नशे की सप्लाई नेटवर्क बारे पूछताछ की जा रही है। 

No comments