कपूरथला में दातर दिखाकर बाइक सवार ने लुटा मोबाइल, लोगो ने किया काबू ...
- कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था आरोपी, थाना सदर में FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के साइंस सिटी चौंकी के नजदीक गांव कोट गोबिंदरपुर से डेरे की तरफ जा रहे एक बाइक सवार युवक से दातर दिखाकर मोबाइल छीनकर भागे आरोपी को पीड़ित ने अपनी लेबर के साथ पीछा कर दबोच लिया है। जिसको साइंस सिटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भागते समय आरोपी की बाइक फिसलने से वह गिरकर जख्मी भी हो गया है। वहीँ थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। इसकी पुष्टि साइंस सिटी चौंकी इंचार्ज ए एस आई लखबीर सिंह ने की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सरबजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह वासी गांव कोट गोबिंरपुर ने बताया कि उसके पास मुनीष कुमार पुत्र कार्तिक मूल निवासी गांव खैरे, जिला माधोपुर बिहार हालवासी गांव कोट गोबिंदपुर काम करता है। कल वीरवार दोपहर उसका नौकर मुनीष गांव कोट गोबिंदपुर से डेरे की तरफ जा रहा था कि एक बाइक पर सवार होकर युवक गांव औजला की तरफ से आया और गांव की फिरनी से उसके देखते ही देखते नौकर मुनीष के बाइक के आगे बाइक लगाकर दातर के बल पर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।
इस पर उसने लेबर की मदद से उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने आरोपी ने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी गांव अहमदपुर बताया है। उसने यह भी बताया कि वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी को साइंस सिटी चौकी के इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह के हवाले कर दिया। ASI लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से लूटा हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल दातर और बाइक जब्त कर लिया है। आज उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।



.jpg)




















No comments