ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बीकन-लाइट लगी बिना नंबरप्लेट थार गाड़ी को लेकर हंगामा ....

- DSP ने बीकन लाइट ली कब्जे में, तहसीलदार का बेटा चला रहा था थार 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के माल रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया जब एक बिना नंबर और बीकन लाइट लगी थार गाड़ी को पुलिस ने चैक किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को कब्जे में ले लिया। और वार्निंग देकर चालक युवक को छोड़ दिया। मौके पर पहुंची तहसीलदार की पत्नी ने भी पुलिस से बहस की। 

प्राप्त जानकारी अनुसार डीएसपी शीतल सिंह गुरु नानक स्टेडियम में चल रहे विरासती मेले में शामिल होने जा रहे थे। जब वह माल रोड पर पहुंचे तो उन्होंने एक बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी खड़ी देखी, जिसमें बीकन लाइट भी लगी हुई थी और एक नवयुवक अंदर बैठा था।

पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को अमृतसर में तैनात एक तहसीलदार का बेटा बताया। लेकिन जब उससे गाड़ी के दस्तावेज और बीकन लाइट के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच तहसीलदार की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।

वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेहरा ने बताया कि उक्त युवक को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। डीएसपी ने गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करने के बाद चालक को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को जब्त कर लिया गया। 

No comments