ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में एक अधिकारी ने मंत्री का नाम लेकर किया सुसाइड, मंत्री से लिया इस्तीफा ....

- मंत्री पर ऑफिस बुलाकर जलील करने का आरोप, आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दवारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले DM गगनदीप सिंह रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो भी बनाया, जिसमे उसने परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर उस पर अगंभीर आरोप लगाए है। 

इस घटना का पता चलते ही CM मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। और मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। इस्तीफा लेने की पुष्टि करते हुए CM मान ने चंडीगढ़ में कहा कि इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है। 

वहीं मंत्री लालजीत भुल्लर ने सोशल मिडिया पर लिखा कि सभी आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो इसलिए मैंने मंत्री पद छोड़ा है। इस्तीफा CM को भेज दिया है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है।  

वहीँ अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत औजला और पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा कि फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने वेयरहाउस बनाया था। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन इसकी नोडल एजेंसी थी। मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने पिता के नाम पर टेंडर अप्लाई किया था। जब पॉलिसी के हिसाब से मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला तो घर बुलाकर अफसर से कथित तौर पर मारपीट की गई। और उसकी वीडियो बनाई।  

दूसरी तरफ मृतक DM गगनदीप रंधावा के परिवार ने लालजीत भुल्लर पर मरने को मजबूर करने का केस दर्ज करने की मांग की है। तब तक डेडबॉडी न ले जाने की बात भी कही है। 

No comments