कपूरथला वासी स्वास्थ्य विभाग अधिकारी का मोबाइल हैक
- हैकर ने एमरजेंसी हालातो में पैसे की जरूरत होने का दिया हवाला, 65K भेजने के SMS भेजे
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला वासी स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी का मोबाइल के हैक होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद उनके संपर्क में मौजूद लोगों को व्हाट्सप्प पर एमरजेंसी जरूरत का हवाला देते हुए पैसों की मांग वाले संदेश आने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते अधिकारी और उनके परिवार ने सभी परिचितों को सतर्क कर दिया और साइबर क्राइम विभाग में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार फ़िरोज़पुर में तैनात सिविल सर्जन डॉ. राजीव वासी अर्बन एस्टेट कपूरथला का मोबाइल आज दोपहर हैक हो गया। हैकरों ने उनके फोन से कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को व्हाट्सप्प पर मैसेज भेजकर एमरजेंसी हालातो में 65,000 रुपये की जरूरत बताई और दिए गए नंबर (9250828580) के फ़ोनपे पर पैसे ट्रांसफर करने की गुजारिश की। साथ ही यह भी लिखा गया कि रकम दो घंटे में वापस कर दी जाएगी।
व्हाट्सएप पर आए इन SMS को देखकर उनके परिचितो ने पहले तो चिंता जताई और डॉ. राजीव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल हैक होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। बाद में उनके परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि मोबाइल हैक हो चुका है और ऐसे किसी भी संदेश को नजरअंदाज करने की अपील की गई।
वहीं उनकी पत्नी डॉ. ममता ने बताया कि सभी जानकारों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया है कि सब कुछ ठीक है, कोई भी व्यक्ति दिए गए नंबर पर पैसे न भेजे। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम को दे दी गई है और संबंधित नंबर (9250828580) की जानकारी भी दे दी गई है।
DSP दलजीत सिंह ने लोगों को अपील की है कि इस तरह के SMS मिलने पर सतर्क रहें और बिना पुष्टि किए किसी को भी पैसे ट्रांसफर न करें। ऐसे मामलो में ऑनलाइन 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाए।



.jpg)



















No comments