ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दो विवाहिताओं के साथ दहेज-उत्पीड़न के मामले .....

- 4 ससुरालीओ पर दो अलग अलग थानों में FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में दो विवाहित महिलाओं को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए तंग परेशान करने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के मामले सामने आए हैं। जिसमे पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पहला मामला थाना कबीरपुर में दर्ज हुआ जिसमे पीड़िता मनप्रीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी तलवंडी चौधरी निवासी जतिंदर सिंह जो कि टेक्सी ड्राइवर का काम करता है, के साथ 10 जुलाई 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उससे 10 लाख की मांग करने लगे और मारपीट भी करते थे। आरोप है कि पीड़ित के घर बेटी के जन्म के बाद ससुराल वाले दवारा उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। कई बार पंचायत में फैसला भी हुआ लेकिन पड़तड़ना का क्रम जारी रहा।  

वहीँ जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिक जांच और उच्च अधिकारिओ के आदेश पर आरोपी पति जतिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह और सास बलबीर कौर पत्नी बलकार सिंह, निवासी तलवंडी चौधरी के खिलाफ धारा 498-ए और 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दूसरा मामला थाना तलवंडी चौधरियां में दर्ज हुआ जिसमे पीड़िता अमनजोत कौर पुत्री बलविंदर सिंह वासी गांव नवां ठट्ठा ने बताया कि उसकी शादी तरलोचन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सुंदर नगर नकोदर के साथ 22 फरवरी 2023 को हुई थी। परिवार ने समर्थ से बढ़कर शादी पर खर्च किया। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता ने यह भी बताया कि ससुराल के लोग 20 लाख की मांग करते थे। और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को एसएसपी कपूरथला को शिकायत दी थी। 

जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जाँच और अधिकारिओ के आदेश पर आरोपी पति तरलोचन सिंह और सास बलविंदर कौर के खिलाफ 498-ए, 406 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

No comments