ब्रेकिंग न्यूज़

शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन ....

शहीदों की सोच पर कार्य करते हुए समाज सुधार का लिया संकल्प  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर जिले की विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओ और ओहदेदारों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनकी विचारधारा पर चलने और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। 

बता दे कि कपूरथला के मुख्य बाजार में शहीद भगत सिंह चौक पर आज सुबह शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा का जलाभिषेक किया और केसरी पगड़ी बांधकर फूल मालाएं अर्पित कीं। क्लब के सदस्यों ने कहा कि शहीदों के विचार आज के आधुनिक समाज में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और उनका प्रचार-प्रसार जरूरी है। 

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नशा, दहेज प्रथा और महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। उन्होंने नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम में सहयोग देने की भी बात कही है।

क्लब के प्रधान विशाल राजपूत ने कहा कि युवाओं को केवल शहीदों को पुष्प अर्पित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी सोच को अपनाते हुए समाज से कुरीतियों को खत्म करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रिंकू कालिया, चेयरमैन गुरमुख सिंह, चैयरमेन अरुण खोसला, जगमोहन भाटिया, जसविंदर पाल, बंटी वालिया, राजिंदर सिंह, अमनदीप गोल्डी, नवीन कौड़ा, सूरज हंस, दीपक हंस, सनी चीमा, हैप्पी, दीपक लकी, सतविंदर भाटिया, रवि पाठक, रमन आनंद, दीपू, वरिंदर, बब्बू पंडित, संदीप कश्यप, सोनू, प्रेम अरोड़ा, सुमित कुमार, हार्दिक कार्तिक, किशन कुमार, गोनी दौलतपुर, कृष्ण गोपाल, डेविड, नरेंद्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, लवी कुमार, हरजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, हरदीप सिंह, गौरी शंकर, दीपक कनौजिया, तजिंदर पाल सिंह, माली, विक्रांत वालिया, राजन भल्ला, मुकेश अरोड़ा, अनिल कुमार, राजन, शिवम ठाकुर और तजिंदर वालिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

No comments