ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी सूचना ---- कपूरथला के कई क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??

नई लाइनें बिछाने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पंजाब बिजली बोर्ड के सहायक कार्यकारी इंजीनियर शहरी-1 के एसडीओ के अनुसार 14 मार्च दिन शनिवार को पांच फीडरों की नई लाइनें बिछाने के चलते शहर के कुछ एरिया की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 

एसडीओ की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार 11 केवी आनंद अग्रवाल फीडर, 11 केवी मार्कफेड, 11 केवी जलोखाना फीडर, 11 केवी कोटू चौक और 132 केवी एस/एस कपूरथला से चलने वाले फीडरों पर नई लाइनें बिछाने के कारण उक्त फीडर 14/ मार्च 2026 दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। 

जिसके चलते जैन सॉल्वैक्स, सिद्धू इंडस्ट्री, एचएस हंसपाल इंडस्ट्री, सुल्तानपुर रोड, रेलटेक सुल्तानपुर रोड, आनंद रबर, कृष्णा राइस मिल, रोज एवेन्यू, मार्कफेड चौक, मेहताबगढ़, कुष्ठ आश्रम, ऊधम सिंह नगर, भगत सिंह नगर, लाहौरी गेट, मोहल्ला अरफावाला, सावन सिंह कॉलोनी, बक्करखाना चौक, रायका मोहल्ला, शहरियां मोहल्ला, कोटू चौक, मोहल्ला तोपखाना, मोहल्ला शेरगढ़ व सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

शहर के प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित उपभोक्ता कृपया ध्यान दें। 

No comments