कपूरथला में सहकारी सभा के सचिव पर लाखो के गबन का आरोप, FIR दर्ज ...
- पुलिस मामले की कर रही जाँच, आरोपी की अभी गिरफ़्तारी नहीं हुई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में सहकारी खेतीबाड़ी सभा के सचिव दवारा 14.50 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सहकारी सभाओं सुल्तानपुर लोधी के सहायक रजिस्ट्रार की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियां में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक सचिव की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मिली जानकारी अनुसार सहकारी सभाओं के सहायक रजिस्ट्रार सुल्तानपुर लोधी ने एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में बताया कि द सैदपुर बहुउद्देश्यीय सहकारी खेतीबाड़ी सभा में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव नूरोवाल सुल्तानपुर लोधी बतौर सचिव की सेवाएं निभा रहा था। सभा की प्रबंधकीय कमेटी की ओर से जुलाई 2024 में सभा के कामकाज की चेकिंग की गई थी।
इस दौरान सचिव (जो इस समय मुअत्तल चल रहा है) गुरप्रीत सिंह का रिकार्ड मुकम्मल न होने पर सभा को गबन का अंदेशा हुआ। इस पर वित्तीय साल 2023-24 की स्पेशल आडिट रिपोर्ट में 34 लाख 85 हजार 145 रुपये की रकम जारी हुई थी। इस रकम के लिए सचिव गुरप्रीत सिंह की जिम्मेवारी फिक्स कर दी गई। उक्त रकम में से 20 लाख 32 हजार 145 रुपये की रिकवरी हो चुकी है, पर शेष 14 लाख 53 हजार, 10 रुपये का सचिव गुरप्रीत सिंह ने गबन किया है।
इस मामले में एसएसपी ने जिला अटारनी की राय के बाद थाना तलवंडी चौधरियां को केस दर्ज करने की सिफारिश की। जिसके बाद थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने BNS की धाराओ के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जाँच जारी है और फ़िलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.jpeg)

.jpg)



















No comments