ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाश हथियारों सहित काबू ....

- हथियार मध्य प्रदेश से खरीदकर लाए, आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सीआईए स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 32 बोर के देसी पिस्तौल और 5 जिंदा रोंद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए SP D प्रभजोत सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। दोनों को आज माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जिस दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 

 SP D प्रभजोत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम विला कोठी के नजदीक आपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कच्चे रास्ते से आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुए है।

काबू किये गए आरोपियों की पहचान जोबनदीप सिंह उर्फ भाऊ पुत्र जीतलाल निवासी गांव कोकलपुर कपूरथला और करण कुमार पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी बेगोवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एक गैंग बनाने की फिराक में थे और पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की योजना थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियार मध्य प्रदेश से खरीदकर लाए गए थे।

एसपीडी प्रभजोत सिंह ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी जोबनदीप सिंह के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है, जबकि करण कुमार पर पहले 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

No comments