ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA की बड़ी कार्रवाई -- पिस्टल सहित एक बदमाश काबू, FIR दर्ज ...

- मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में करता है सप्लाई 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बदमाश को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि काबू किया गया आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में बेचता है। आरोपी से उसके अन्य साथियों और नेटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार CIA स्टाफ में तैनात ASI जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव तलवंडी महिमा के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक बदमाश अजय कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी महीराजपुर लोहिया, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। और इस समय गांव तलवंडी महिमा से शेखूपुर को जाने वाली लिंक रोड पर हथियार सहित किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना के आधार पर CIA टीम ने तुरंत छापेमारी करते हुए आरोपी अजय कुमार को मौके से काबू कर लिया। और तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम की पिस्टल भी बरामद की गई। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है और उससे हथियार बेचने के नेटवर्क तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। 

No comments