ब्रेकिंग न्यूज़

कपुरथला में ब्रेड गाड़ी में हो रही गऊओं की तस्करी ...

- हिंदू संगठनों ने आरोपी चालक तथा उसके साथी को फगवाड़ा में पकड किया पुलिस के हवाले 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपुरथला की सब डिविजन फगवाड़ा में बुधवार देर रात को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब हिंदू संगठनों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ऐसी गाड़ी पकड़ी जिसके बाहर मशहूर कंपनी किट्टी ब्रेड का बोर्ड लगा था लेकिन गाड़ी के अंदर गऊओं की तस्करी की जा रही थी। 

इस संबंध में डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि गौरक्षा दल के प्रधान गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी गई है। 

जिसके बारे में हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब उन्होंने सूचना के आधार पर गाड़ी को घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई और उन्होंने चालक तथा उसके साथी को काबू कर लिया। मामले संबंधी पुलिस को सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गाड़ी कब्जे में ले ली है। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी फगवाड़ा में गाय मांस पकड़ा जा चुका है। एक वैष्णो ढाबे से भारी मात्रा में गाय का मांस पकड़ा गया था और एलपीयू के लाॅ गेट पर स्थित एक दुकान से भी भारी मात्रा में गऊ मांस के डिब्बे पकड़े गए थे। अब फगवाड़ा में गायों से भरी एक गाड़ी की गिरफ्तारी कई सवाल खड़े कर रही है। 

No comments