कपूरथला में सुरक्षाकर्मी ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार की आत्महत्या ...
- सिटी थाना पुलिस ने पिस्तौल और मोबाइल कब्जे में लेकर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की ग्रोवर एन्क्लेव कॉलोनी में एक सुरक्षा कर्मी द्वारा देर रात अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी दलजीत सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक ने अवैध पिस्तौल से खुद को माथे पर गोली मार आत्महत्या की है।
मृतक की पहचान सचिन (28वर्ष) पुत्र गुरमीत सिंह हालवासी ग्रोवर एनक्लेव नजदीक न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स, मूलवासी गांव बद्दुवाल के रूप में हुई है। डीएसपी दलजीत सिंह ने यह भी बताया कि सचिन कपूरथला की एक रबड़ फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था।
पुलिस द्वारा मृतक का मोबाइल फोन और पिस्तौल (315 बोर) कब्जे में ले लिया गया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक के पास अवैध हथियार कहां से आया और आत्महत्या के पीछे के कारण क्या रहे होंगे। फ़िलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)



















No comments