ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में एक कैदी से मारपीट, सिविल अस्पताल में भर्ती ...

- हमले के कारणों की पड़ताल की जा रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी को देर रात कुछ अन्य कैदियों ने बुरी तरह पीटकर घायल करने की खबर है। गंभीर रूप से घायल कैदी को देर रात जेल कर्मचारियों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसक उपचार चल रहा है। 

घायल कैदी की पहचान मॉडर्न जेल वासी मुथु मुरारी पुत्र बलजीत सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर जशन द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। 

जानकारी अनुसार दिए श्याम माडर्न जेल कपूरथला में हवालाती मुथु मुरारी के साथ कुछ अन्य हवालातियों की इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। 

सिविल अस्पताल के अनुसार घटना की जानकारी थाना कोतवाली को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जेल के अंदर हुए इस हमले के कारणों की पड़ताल की जा रही है। थाना कोतवाली के SHO हरदीप सिंह ने बताया कि जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। 

No comments