ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में जागो समारोह दौरान चली गोली, एक घायल ....

- पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर आरोपी के खिलाफ FIR की दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के औजला फाटक के नजदीक मंगी कॉलोनी में देर रात एक जागो समारोह के दौरान फायरिंग की घटना घटी है। जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि शादी से एक रात पहले चल रहे ‘जागो’ समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी शानोशौकत दिखाने के लिए हवाई फायरिंग की, लेकिन गोली वहां मौजूद एक व्यक्ति की छाती में जा लगी। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए रेफर कर दिया गया।  

इसकी पुष्टि DSP दलजीत सिंह ने करते हुए बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। और आरोपी से पिस्तौल बरामद कर आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी गुरदासपुर के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।  

वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जागो समारोह में संगीत और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे एक व्यक्ति दलजीत सिंह को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।   

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी जुटाई जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

 वहीँ DSP दलजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि शादी और अन्य समारोहों में की जाने वाली  फायरिंग कानून अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौकों पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े। 

No comments