जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति के चुने सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह ....
- ADC बाजवा ने शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कर सभी को शपथ दिलाई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को विरसा विहार में जिला प्रशासन द्वारा पंचायत समिति के 88 तथा जिला परिषद के 10 नये चुने सदस्यों के लिए एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। इस अवसर पर ADC (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने नये चुने प्रतिनिधियों को आपने पद के प्रति सच्ची श्रद्धा, भारत की प्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के बिना किसी डर, पक्षपात, संदेह या दुर्भावना के, भारत के संविधान तथा कानून के अनुसार न्याय करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उनके साथ कपूरथला से AAP के हलका इंचार्ज करमबीर सिंह चंदी, हलका भुल्लथ के इंचार्ज हरसिमरन सिंह घुम्मण, सुल्तानपुर लोधी से हलका इंचार्ज व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट सज्जन सिंह चीमा तथा DDPO गुरप्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर चुने गये नये सदस्यों को संबोधित करते हुए ADC (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति के सदस्य लोकतंत्र व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि वह पूर्ण ईमानदारी से सरकार द्वारा प्राप्त ग्रांटों का उपयोग सुनिश्चित करें ताकि गांवों को हर पहलू से उत्कृष्ट बनाया जा सके। उन्होंने अपील की है कि वह लोगों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण लगन, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ निभाएं।




.jpg)



















No comments