कपूरथला की अदालत में जाली दस्तावेजों से जमानत ....
- थाना सदर में आरोपी सहित 4 आरोपियों पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की अदालत परिसर में JMIC की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक आरोपी की जमानत करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में JMIC के रीडर की शिकायत पर थाना सदर में आरोपी सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI लखबीर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपिओ की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला की JMIC की अदालत में वर्ष 2019 के एक मामले में आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ़ कमल वासी गांव गड़ानी की जमानत करवाने के लिए 11 दिसम्बर 2023 को प्रदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह, मनजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह तथा सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह सभी निवासी मुकेरियां होशियारपुर द्वारा आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दाखिल कर जमानत करवाई गई है। अदालत में दाखिल किये गए दस्तावेज जाँच में जाली पाए गए है।
इस पूरे प्रकरण में JMIC नवजीत पाल कौर की रीडर की शिकायत पर आरोपी प्रदीप सिंह, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ASI लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीँ इस मामले में कुछ अन्य लोगो की संलिप्तता होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
यहाँ यह भी बताने योग्य है कि कपूरथला में जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। इससे जुड़े एक गिरोह का कुछ माह पहले भी खुलासा किया जा चूका है। जिसमे कुछ अर्जी नवीस भी शामिल थे।



.jpg)



















No comments