ब्रेकिंग न्यूज़

RCF के जीएम ने किया उन्नत वंदे भारत ट्रेनसेट के निर्माण का निरीक्षण ....

- वंदे भारत ट्रेनसेट बेहतर यात्रा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं से लेस 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने आरसीएफ की वर्कशॉप में बन रही उन्नत वंदे भारत ट्रेन के पहले रैक के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोच निर्माण के विभिन्न चरणों को देखा और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की तथा अच्छी गुणवत्ता, सुरक्षा और सटीक कार्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि यह उन्नत वंदे भारत ट्रेनसेट बेहतर यात्री सुविधाओं, आधुनिक संरक्षा प्रणालियों, आरामदायक यात्रा व्यवस्था, मजबूत (क्रैशवर्दी) डिजाइन और आधुनिक रूप-रंग के साथ बनाया जा रहा है।  

यह भारतीय रेल के विश्वस्तरीय रेल यात्रा के लक्ष्य और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है। श्री मिश्रा ने अब तक हुए कार्य पर संतोष व्यक्त किया और आरसीएफ कपूरथला के कर्मचारियों के मेहनती प्रयासों की सराहना की। 


No comments