कपूरथला के एक पार्षद को गैंगस्टर की आई कॉल, फिरौती मांगी, FIR दर्ज ....
- गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की धमकी देकर 50 लाख की मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के एक पार्षद नेता को विदेशी नम्बर से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया बताकर धमकी भरी कॉल आने की खबर है। जिसमे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पार्षद की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SSP कपूरथला गौरव तूरा ने करते हुए बताया कि कुछ खास तथ्यों के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जिसके बारे जल्दी ही खुलासा किया जायगा।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला के एक पार्षद नेता को कुछ दिन पहले एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। जिसमें दूसरी तरफ से बोलने वाले ने अपने आप को जग्गू भगवानपुर का बंदा बताकर 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। इसके बाद पार्षद ने पुलिस को शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त पार्षद पहले किसी अन्य राजनितिक पार्टी में था लेकि पिछले पार्षद चुनाव में उसने अपनी पार्टी बदल ली थी। और चुनाव जीत कर पार्षद बना था।
वहीं SSP कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिक जांच करते हुए कुछ झोल भी दिख रहा है। फिलहाल FIR दर्ज कर ली है। और एक विशेष टीम गंभीरता से जाँच में जुटी हुई है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments