कपूरथला पुलिस ने वॉन्टेड आरोपी को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार .....
- जान से मारने की नीयत से उस पर चलाई गोली
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में जालंधर राजमार्ग पर स्थित ईस्टवुड विलेज में 14 अक्टूबर देर रात गोलीबारी की घटना के मामले में एक आरोपी को गैर-कानूनी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि फगवाड़ा एसपी माधवी शर्मा ने की है।
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा पुत्र कुलदीप सिंह निवासी तल्लहन पुलिस स्टेशन पतारा जिला जालंधर जो पहले ईस्टवुड में काम करता था, उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
14-10-2025 को शाम सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा अपने साथियों के साथ ईस्टविंड आया। वहां सिक्योरिटी कर रहे संदीप कुमार पुत्र सतपाल नवासी हदियाबाद ने उसे रोका तो सुखप्रीत ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई, जो संदीप कुमार की बाईं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर सुखा, निवासी तलहन और अज्ञात लोगों के खिलाफ उपरोक्त केस दर्ज किया गया था।
इस केस में रोहित वर्मा पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी गांव पूरनपुर, थाना पतारा, जिला जालंधर ग्रामीण को आरोपी बनाया गया था, जिसे इस घटना के बाद कुल्लू पुलिस (हिमाचल प्रदेश) ने ड्रग्स के साथ पकड़ा था। जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके ट्रायल के लिए लाया गया था, जिससे घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्टल 7.65 और (04 राउंड) जिंदा बरामद किए गए हैं।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments