कपूरथला में घर को लगी आग मामले में बड़ा खुलासा, बेटे ने लगाई आग ...
- नशे की हालत में घर के सामान को आग लगाने वाला गिरफ्तार, केस
- थाना सिटी पुलिस ने मां के बयान पर की FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में शहीद भगत सिंह चौक के पास नशे की हालत में घर के सामान को आग लगाने वाले को थाना सिटी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी पुलिस ने आरोपी की मां की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई की है।
थाना सिटी की पुलिस को दिए बयान में 61 वर्षीय पीड़िता शांति देवी निवासी माल रोड सराय दीवान समीप शहीद भगत सिंह चौक कपूरथला ने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ी है और पंजाबी पढ़ लेती है। उसकी शादी 45 साल पहले संतरैण सिंह के साथ हुई थी, जिनका 2005 में निधन हो गया। उसके पांच बच्चे दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। तीनों लड़कियां और एक लड़का निशान सिंह शादीशुदा हैं। जबकि दूसरा 33 वर्षीय बेटा जसप्रीत सिंह नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता और झगड़ालू स्वभाव का है, जोकि उसके साथ मारपीट व झगड़ा भी करता है। वह और उसका परिवार उसे नशा करने से रोकते थे।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह नशे की हालत में घर आया और मुझे से पैसों की मांग करने लगा। जबकि मेरे पास पैसे नहीं थे।इस पर वह लड़ाई-झगड़ा करने लग पड़ा और फिर तैश में आकर उसने घर में रखे सामान को आग लगा दी। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़िता ने बताया कि उसने घर का काफी नुकसान किया है। यह सब उसके बेटे जसप्रीत सिंह ने उसे जान से मारने की नियत से किया है। इसलिए मेरे बेटे के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर ने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments