ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद खबर --- कपूरथला के वरिष्ठ पत्रकार का हुआ देहांत .....

- 13 दिसंबर को दोपहर 11:30 बजे पुरानी दाना मंडी के शमशान घाट में होगा अंतिम संस्कार 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक जागरण कपूरथला के पूर्व प्रभारी अशोक सिंह भारत का आज देर शाम लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया है। इस दुख भरी खबर से उनके परिजनों तथा परिचितों में शोक की लहर है। वही धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पार्टिओ के लोग दुखी परिवार के साथ शोक प्रकट कर रहे हैं। और परिवार को इस असहनीय दुःख सहन करने की भगवन से प्रार्थना कर रहे है। 

इस दुखद समाचार के बाद खबरनामा इंडिया के संपादक अरुण खोसला तथा समूह पत्रकारों सहित कपूरथला वर्किंग जनरलिस्ट एसोसिएशन के समूह पत्रकारों ने दुखी परिवार के साथ शोक प्रकट किया है।  

अशोक सिंह भारत के भांजे पिंटू ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद आज देर शाम उन्होंने मोहब्बत नगर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। पत्रकारता की दुनिया में कार्यनिष्ठा और ईमानदारी से पत्रकारिता के क्षेत्र में सार्थक कार्य करने के लिए अशोक सिंह भारत को लोग आज भी याद करते है।  

उनके भांजे पिंटू ने यह भी बताया कि कल 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे पुरानी दाना मंडी के शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

No comments