कपूरथला में दो कारों में हुई भीषण टक्कर, पुलिस कर्मी सहित दो घायल .....
- थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच की शुरू, दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में फत्तूढींगा रोड पर गांव परवेज नगर के नजदीक देर रात दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और एक पुलिस कर्मी सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली SHO बलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।
जानकारी अनुसार देर रात को गांव सुरखपुर मोड़ पर दो कारों में अपने सामने भीषण टक्कर हो गई है। जिसमे दोनों कार चालक घायल हो गए। एक कार चालक पुलिस कर्मी अर्शवीर सिंह भी घायल हुआ। राहगीरों के अनुसार जो कि कथित नशे की हालत में था। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि जाँच अधिकारी ASI गुरमैल सिंह दवारा की जा रही प्राथमिक जाँच के चलते दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया हैं। और दोनों ने भी कार्यवाही न करवाने की बात कही है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments