कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट, एक व्यक्ति की हुई मौत, 2 घायल ....
- ब्लास्ट से आसपास के घरो दीवारें तक हिल गईं, कई घरो के शीशे भी टूटे
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर शहर में एक कबाड़ के गोदाम में ब्लास्ट होने की खबर है। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत जी हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की आवाज लगभग एक किलोमीटर तक सुनाई दी है। इसमें गोदाम के आसपास के घरों के शीशे भी टूट गए।
वहीँ घटना की सूचना के बाद थाना डिवीज़न 8 की पुलिस मौके पर पहुंच कर ब्लास्ट किस चीज में हुआ है की जांच की जा रही है। घटना में मृतक की पहचान यूपी के जिला बलरामपुर वासी शिवमंगल के रूप में हुई जो संतोखपुरा में ही किराए के मकान में रहता था। मृतक के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे है।
संतोखपुरा क्षेत्र में हुए इस ब्लास्ट के बाद स्थानीय लोगों के अनुसार ब्लास्ट सिलेंडर में हुआ होने का अनुमान है। जब कि यह बभी चर्चा है कि कबाड़ का गोदाम होने के कारण यहां कोई ग्रेनेड भी हो, जिसमें ब्लास्ट हुआ।
दूसरी तरफ धमाके की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि इस से पास के घरों की दीवारें तक हिल गईं।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments