ब्रेकिंग न्यूज़

मानव सेवा समिति दवारा आयोजित 29वें निशुल्क चेकअप कैंप में 202 मरीजों की जाँच ....

- डोगरा आई अस्पताल की टीम ने आप्रेशन के लिए 51 मरीज चुने, मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के मानव सेवा समिति (रजि.) दवारा आज 29वां निशुल्क आंखों का चेकअप व आपरेशन कैंप स्थानीय मंडी जंज घर में आयोजित किया गया। यह केम्प समिति के प्रधान ब्रिज भूषण मुदगिल की अध्यक्षता में करवाया गया। कैंप से पहले श्री हनुमान चालीसा के पाठ किया गया।  

कैंप बारे जानकारी देते हुए समिति के उपप्रधान हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित कैंप में 202 मरीजों की आंखों का चेकअप किया गया। जिनमें से 51 मरीजों को आप्रेशन के लिए चयन किया गया। शेष मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।  

हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने यह भी बताया कि मरीजों की आंखों का चेकअप डोगरा आई अस्पताल कपूरथला के माहिर डा. निर्भय डोगरा व उनकी स्पेशलिस्ट टीम की ओर से किया गया। चयन किये मरीजों के आप्रेशन भी डोगरा अस्पताल में ही किये जायँगे। इस दौरान मरीजों के लिए भोजन और सर्दी के मौसम को देखते हुए चाय नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। समिति की टीम ने मंडी जंज घर ट्रस्ट, सिविल अस्पताल कपूरथला और शहरवासियों का सहयोग देने के लिए आभार जताया गया।  

इस अवसर पर सचिव भास्कर रेखी, कोषाध्यक्ष विजय भंडारी, हरिंदरजीत सिंह बावा, विकास खन्ना, दविंदर बिंदी, कपिल वालिया, गुरविंदर सिंह लाडी, नवीन कुमार, ज्योति भंडारी, मन्नत, ज्योति जोशी, रमणीक कौर बावा, डा. नवनीत कौर बावा, अनीता खन्ना, चिराग भंडारी, गोपाल अरोड़ा, नंदीश मुदगिल, प्रणव अरोड़ा, रोहिणी, सीमा, वंशिता, मोनिका वालिया आदि मौजूद थे। 

No comments