ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में रेल पटरिओ पर फिर बैठेंगे किसान --19 जिलों में 26 जगह पर ट्रेक करेंगे जाम ,....

- कपूरथला - फिरोजपुर ट्रैक पर डडविंडी में किसान करेंगे रेल ट्रैक पर होगा धरना प्रदर्शन  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा ने अब 5 दिसंबर को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा की है। KMM नेता सरवण सिंह पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 19 जिलों में 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। 

यह प्रदर्शन 5 दिसम्बर को दो घंटे के लिए (दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक) किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। पंधेर ने कहा कि MSP की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है। 

इसकी वजह से सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए किसानों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा सहित 19 जिलों से गुजरने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।  

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों की तरफ से केंद्र से MSP की गारंटी कानून की मांग की जा रही है। इसके अलावा बिजली सुधार बिल-2025 भी रद्द नहीं किया गया। उनकी मांग है कि प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा पंजाब की AAP सरकार के सार्वजनिक संपत्तियों को जबरन बेचने, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी और अन्य समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। 

KMM के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने यह भी कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आंदोलन और तेज और व्यापक रूप ले सकता है। उनका मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।   

No comments