कपूरथला में MLA की कोठी के नजदीक महिला पर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार ....
- एक पिस्टल 5 जिंदा रोंद और दो बाइक बरामद, आरोपिओ पर पहले भी है कई मामले दर्ज
- मुख्य आरोपी से महिला से थी दोस्ती, दो दिन पहले सिटी थाना में हुआ था राजीनामा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में MLA राणा की कोठी के नजदीक वीरवार शाम एक महिला पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे में सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक 30 बोर का पिस्टल, 5 जिंदा रोंद और घटना में उपयोग की गई एक्टिवा और बुलेट बाइक भी रिकवर कर लिया है इसकी पुष्टि करते हुए SP (D) प्रभजोत सिंह ने बताया कि दो आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।
SP (D) प्रभजोत सिंह ने मिडिया को बताया कि वीरवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि MLA राणा गुरजीत सिंह की कोठी से महज 100 मीटर की दुरी पर एक महिला को घेरकर पांच लोगों ने फायरिंग कर घायल किया था। फायरिंग में महिला की जांघ पर गोली आरपार हो गई थी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया था।
वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने जाँच शुरू करते हुए 5 युवको की पहचान की थी, जो एक एक्टिवा और बुलेट बाइक पर आये थे। आरोपिओ पर थाना सिटी में FIR दर्ज कर जाँच शुरू की। जाँच में आरोपिओ की पहचान देव दर्शन पुत्र भारत भूषण वासी शेरगढ़ मोहल्ला, सूरज थापर पुत्र हरबंस लाल वासी गांव दबुर्जी, कृष्ण लाहोरिया पुत्र नरेश कुमार वासी मोहल्ला शहरिया, हरमनदीप भंडाल पुत्र परमजीत सिंह वासी अजीत नगर तथा अनमोल कुमार पुत्र मनमोहन कुमार वासी मोहल्ला कायमपुरा के रूप में हुई है।
DSP शीतल सिंह और सिटी SHO अमनदीप की पुलिस टीम ने ह्ययूमन इंटेलीजेंस के आधार पर जाँच करते हुए सभी आरोपिओ को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है।
SP (D) प्रभजोत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी कृष लाहोरिया पर एक तथा देवदर्शन पर पहले भी 8 आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।

.png)







.jpeg)











No comments