ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग के खिलाफ FIR .....

-  पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे की शिकायत पर हुई कार्रवाही, पुलिस अधिकारी पुष्टि करने से बच रहे  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब    

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर कपूरथला में FIR दर्ज करने की मांग की गई है। यह शिकायत देश के पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह ने दी है।  

स्व. बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू वासी मॉडल टाउन दवारा पुलिस को राजा वड़िंग के खिलाफ शिकायत के बाद कपूरथला साइबर क्राइम थाना में FIR दर्ज कर ली है। हालाँकि कोई भी अधिकारी दवारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। 

बता दे कि राजा वड़िंग के खिलाफ BNS ३५३, 196, और SC/ST एक्ट1989 की धारा 3(1)(u) और 3(1)(v) केस दर्ज किया गया है। बता दे कि कल ही वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा था कि वड़िंग पर कानूनी कार्रवाई होगी।

बता दें कि राजा वड़िंग ने स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। राजा वड़िंग ने कहा कि नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया। 

No comments