स्टेट गुरुद्वारा साहिब में कल फ्री मेडिकल चेकअप कैंप ...
- फोर्टिस अस्पताल के 10 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मरीजों का करेगी चेकअप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित रोटरी क्लब कपूरथला इलीट की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से कल रविवार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्टेट गुरुद्वारा साहिब में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान अंकुर वालिया, सचिव सिमरनप्रीत सिंह, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमरजीत सिंह सदाना और सहायक चेयरमैन राहुल आनंद ने बताया कि कैंप के दौरान फोर्टिस अस्पताल जालंधर से दस स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मरीजों की फ्री जांच करने पहुंच रही है।
जिसमें दिल, दिमाग, किडनी, हड्डी के स्पेशलिस्ट, महिला रोग स्पेशलिस्ट, पेट और बच्चों के रोग स्पेशलिस्ट मरीजों की जांच करेंगे। कैंप के दौरान जहां बीपी, शुगर के टेस्ट फ्री किए जाएंगे, वहीं जरूरतमंद मरीजों की ईसीजी भी फ्री होगी और जरूरत के हिसाब से दवाएं भी फ्री दी जाएंगी।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments