दुखद खबर --- कपूरथला के उद्योगपति की पत्नी का हुआ देहांत ....
- लंबी बीमारी के बाद आज सुबह ली अंतिम साँस, मंडी के शमशान घाट में आज शाम 4.30 बजे होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मशहूर उद्योगपति केप्सन इंडस्ट्री के मालिक बलदेव सिंह की पत्नी और समाज सेवक नरिंदरजीत सिंह व जंगवीर सिंह की माता जी श्रीमती बचन कौर का लम्बी बीमारी के बाद आज सुबह अचानक हृदय गति रूकने से देहांत हो गया। इस दुखभरी खबर से उनके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।
इस दुःख की घडी में राजनितिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओ से जुड़े लोग परिवार से शोक प्रकट कर रहे है। और इस असहनीय दुःख को सेहन करने की शक्ति देने के लिए प्रभु से प्रार्थना कर रहे है। इसी क्रम में खबरनामा इण्डिया के संपादक ने भी परिवार से शोक प्रकट किया है।
स्वर्गीय श्रीमती बचन कौर के बेटे नरिंदरजीत सिंह व जंगवीर सिंह ने दुखी मन से बताया कि उनकी माता जी का अंतिम संस्कार आज शनिवार शाम 4;30 बजे दाना मंडी के शमशान घाट में संपन्न होगा।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments