ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पंजाब रेड अलर्ट, कपूरथला पुलिस ने चेकिंग बढाई ....

 - शहर के चारों तरफ नाकाबंदी, सभी एंट्री पॉइंट पर वाहनों की चेकिंग   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

दिल्ली के लाल किला के नजदीक मेट्रो गेट के बाहर शाम लगभग 7 बजे रेड लाइट पर एक कार में ब्लास्ट के बाद जहां दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए पंजाब में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसी क्रम में कपूरथला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स को सील कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।  

मौके पर मौजूद डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि वह खुद अपनी टीम के साथ शहर में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

बता दें कि सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर रेड लाइट पर एक कर में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है वहीं इस घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। 

दिल्ली की घटना को देखते हुए पंजाब में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सुरक्षाकर्मी बढ़ा दिए गए हैं। इसी क्रम में कबूतर शहर में डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह के नेतृत्व में PCR व ट्रैफिक तथा तीनों थानों की पुलिस के साथ सभी एंट्री पॉइंट सील कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

No comments