कपूरथला में AAP नेता के घर के बाहर फायरिंग ....
- घटना CCTV में कैद, बाइक पर आए हमलावरो ने 23 राउंड फायरिंग की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा केगांव दरवेश में देर रात AAP नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों दवारा अंधाधुंध फायरिंग करने किम खबर है। वहीँ मौके से 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां भी मिली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वैसे घटना CCTV में भी कैद हो गई है। इसकी पुष्टि DSP भारत भूषण ने करते हुए बताया कि CCTV की जाँच की जा रही है।
AAP नेता दलजीत राजू के अनुसार देर रात लगभग सवा 1 बजे यह घटना घटी है। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 23 राउंड फायर किए है। घटना स्थल से पुलिस को खोल भी बरामद हुए हैं। CCTV कैमरों में हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते कैद हुए है। SP, DSP और थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुँच जाँच कर रही है।
जानकारी अनुसार हमलावरों ने जाते-जाते चार कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास की CCTV फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
बता दे कि AAP नेता दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं। इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है। उनका फगवाड़ा के गांवों अच्छा रसूख है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments