ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ऑटो चालक को अज्ञात हमलावरो ने मारी गोली ...

- घायल ऑटो चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती के बाद के डॉक्टर ने किया रेफर, उपचार के दौरान मौत 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में एक सुविधा केंद्र के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा एक ऑटो चालक की गोली मारने की घटना घटी है। घायल को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं डीएसपी भारत भूषण ने भी इसकी पुष्टि की है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज पर मामले की जांच शुरू करती है।  

जानकारी अनुसार, सुखचैन नगर फगवाड़ा वासी ऑटो चालक कुलदीप को देर रात गोली लगने के बाद सिविल अस्पताल फगवाड़ा लाया गया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

No comments