ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस लाइन के नजदीक शिव मंदिर से गोलक चोरी ...

 - बाइक पर आए थे दो युवक माथा टेक गोलक उठाकर ले गए   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला पुलिस लाइन के नजदीक प्राचीन शिव मंदिर नाथों का डेरा से आज सुबह दो अज्ञात बाइक सवार युवक मंदिर में पड़ी गोलक को उठाकर ले गए। मंदिर के मुख्य सेवादार बाबा विजय नाथ ने बताया कि उन्होंने दो बाइक सवारो को जाते हुए देखा है। घटना की सूचना 112 और सिटी थाना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए सिटी थाना एसएचओ अमनदीप ने बताया कि चोरो की पहचान के लिए घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV केमरो की जाँच की जा रही है।  

पुलिस लाइन के नजदीक प्राचीन शिव मंदिर नाथों का डेरा के मुख्य सेवादार बाबा विजय नाथ ने बताया कि वह सुबह लगभग 8:20 बजे अपने कमरे में सब्जी बना रहे थे। और थोड़ी-थोड़ी बारिश भी हो रही थी। तभी उन्हें कोई आवाज सुनी तो वह मंदिर परिसर में आए तो देखा मंदिर में भगवान की मुर्तिओ के पास पड़ी गोलक गायब थी। जब उन्होंने बहार देखा तो दो नवयुवक बाइक पर जाते हुए दिखे। बाबा विजय नाथ ने बताया कि उक्त नवयुवक ही गोलक उठाकर ले गए है। इसकी चोरी की सूचना उन्होंने तुरंत 112 पर भी दर्ज करवा दी है। 

वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना SHO अमनदीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है। और आरोपिओ की पहचान के लिए मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।  

No comments