कपूरथला में संदिघ्ध हालातो में मिला एक व्यक्ति का शव ....
- सिविल अस्पताल के नजदीक एक जूस काउंटर से बदबू आने पर लोगो ने देखा, बॉडी फूल चुकी
- पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए शवग्रह में रखवा कर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
कपूरथला के सिविल अस्पताल के नजदीक आज रात एक जूस विक्रेता के काउंटर से संदिघ्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। जूस काउंटर से बदबू आने पर लोगो ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीँ घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर टीम और सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया है।
इसकी पुष्टि एडिशनल एसएचओ सुखविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि शव फूल चूका है। जिससे लगता है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले हुई हो और शव के हालातो से अनुमान है कि वह नशे का आदी था। फ़िलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। शव को 72 घंटे के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। और उसकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के नजदीक एक अस्थाई जूस काउंटर से देर रात लोगों ने बदबू आती देख काउंटर खोला तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस तथा पीसीआर टीम ने मोके पर पहुँच शव कब्जे में लेकर सिविल के शवगृह में रखवा दिया है। बता दे कि उक्त जूस काउंटर कुछ दिन से बंद था।
सिटी थाना के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष लग रही है। और उसकी बॉडी भी फूल चुकी है। शव के हालातो से लगता है कि कुछ दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। हालत से वह नशे का आदी लग रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।

.jpeg)




















No comments