ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के विद्यार्थी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका ....

- “पर्यावरण मित्र” बनकर किसानो को पराली न जलाने के लिए करेंगे जागरूक  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब सरकार द्वारा पराली को जलाने के बजाय खेतों में ही इसका निपटारा करने के उद्देश्य से किसानों को जागरूक करने के लिए कपूरथला के विद्यार्थी भी “पर्यावरण मित्र” के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस बारे विद्यार्थीयों द्वारा धान की पराली न जलाने का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से DC अमित कुमार पंचाल द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थीयों को ‘पर्यावरण मित्र’ लोगो वाली टी-शर्टें वितरित की गईं।

जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में पराली न जलाने के लिए विद्यार्थीयों को पर्यावरण मित्र टी-शर्टें वितरित करने के लिए करवाये गए समारोह की अध्यक्षता DC ने की है। और कहा कि जिले में इन विद्यार्थीयों द्वारा हॉटस्पॉट्स पर विशेष ध्यान देकर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि स्कूल की सुबह की प्रार्थना में भी विद्यार्थीयों द्वारा पराली जलाने से होने वाले नुकसानों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और लाभकारी कीटों के नष्ट होने के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में पराली जलाने के नुकसान और पराली प्रबंधन के उपलब्ध तरीकों के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। 

DC ने कहा कि धान की पराली जलाने से जहां जमीन की उपजाऊ शक्ति कम होती है, वहीं यह एक बड़े पर्यावरण संकट का कारण बनता है, जो इस धरती के हर जीव-जंतु के लिए घातक है। इसलिए किसान भाइयों को जागरूक करने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा ADC नवनीत कौर बल, सहायक कमिश्नर विशाल वाट्स और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  

No comments