ब्रेकिंग न्यूज़

निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच 31 तक छुट्टी वाले दिन भी रहेगी खुली ....

- OTS पॉलिसी में टेक्स जमा करवाने वालो की सहूलत के लिए लिया फैसला  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के लिए लागू की गई OTS (वन टाइम सेटलमेंट) पॉलिसी-2025 का लाभ लेने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम कमिश्नर ने घोषणा की है कि नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स कार्यालय 31 अक्तूबर 2025 तक छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा।

फगवाड़ा के मेयर राम पाल उप्पल ने कहा कि CM भगवंत मान के नेतृत्व में AAP की सरकार नागरिकों के कल्याण और सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने फगवाड़ा निवासियों से अपील की है कि जिनका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वह 31 अक्तूबर 2025 तक नगर निगम कार्यालय में अपने बकाए जमा करवा कर इस योजना का लाभ अवश्य उठा सकते है।

इस अवसर पर नगर निगम फगवाड़ा की कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने स्थानीय सरकार विभाग के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स मालिकों को बड़ी राहत प्रदान की है। जो व्यक्ति 31 अक्तूबर 2025 तक अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का पूरा भुगतान करते हैं, उन्हें ब्याज और जुर्माने में 50% की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल के अधिकार से जारी इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों पर वित्तीय बोझ को कम करना और उन्हें अपने लंबित बकाए का निपटारा सुविधाजनक ढंग से करने में सक्षम बनाना है। साथ ही नगर निगमों को राजस्व वसूली में सुधार करने में सहायता देना भी है। 

No comments